रेत के अवैध उत्खनन पर नहीं लग रहा अंकुश,,,एनजीटी के नियम ताक पर,,, रेत माफिया का राज,, भरी बरसात नदी से खनन कर अवैध भंडारण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेत के अवैध उत्खनन पर नहीं लग रहा अंकुश,,,एनजीटी के नियम ताक पर,,, रेत माफिया का राज,, भरी बरसात नदी से खनन कर अवैध भंडारण

पंकज भरद्वाज:-कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम बैरा बम्हनी नदी रेत खदान में धड़ल्ले से रेत का खनन कर भंडारण किया जा रहा है. बता दें कि एनजीटी के नियम अनुसार बरसात में रेत का खनन और परिवहन दोनों ही पूरी तरह से वर्जित है. बावजूद इसके खनन माफिया लगातार यहां आकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं. इस पूरे खेल में प्रसाशन की मुक़दर्शिता संदेहास्पद नजर आ रही है।

नदियों से रेत निकालने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों के पालन में 15 अक्टूबर तक खनन प्रतिबंधित रहता है। नदियों में अन्य जीवों को नुकसान की दृष्टि से लगाए इस प्रतिबंध का असर जिले की नदियों में नहीं दिख रहा है।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए रेत खोदी जा रही है,
रेत का अवैध उत्खनन जोर-शोर से चल रहा है…बैरा बम्हनी नदी से हर दिन रेत का अवैध उत्खनन कर अवैध भंडारण किया जा रहा है.!! जानकारों के मुताबिक विभागीय उदासीनता के कारण ही जिले में रेत माफिया की सक्रियता बढ़ रही है. किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ था, रेत माफिया कुछ समय तक शांत रहे. लेकिन उसके बाद अब फिर अवैध उत्खनन का काम जोरों पर है. ..नदी से रेत को निकालकर अवैध रेत भंडारण किया जा रहा है ..हैरानी की बात ये है खनिज विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.!

Share This Article