रानीगांव के रानी तालाब में डूब कर 45 वर्षीय युवक की हुई मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रानीगांव के रानी तालाब में डूब कर 45 वर्षीय युवक की हुई मौत

रतनपुर – रतनपुर नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर रानीगांव पंचायत में बुधवार 21 जुलाई को सुबह ग्रामीण जब नहाने तालाब आए तो देखा कि 45 वर्षीय युवक विनोद तिवारी की पानी में डूब कर मौत हो चुकी थी . ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी पिता बलदाऊ तिवारी का घर बाज़ार पारा के पास है. वह रानी तालाब में सुबह के समय स्नान करने गया, तैर नहीं सकने के कारण तालाब में डूब जाने से उसकी मृत्यु हो गई.

Share This Article