रतनपुर का महामाया कोविड केयर सेंटर बना, पॉजिटिव मरीजों के लिए वरदान

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतनपुर का महामाया कोविड केयर सेंटर बना, पॉजिटिव मरीजों के लिए वरदान

हरीश माड़वा,रतनपुर -बिलासपुर जिले की महामाया कोविड केयर सेंटर रतनपुर की बात करें तो पॉजिटिव मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इस कोविड सेंटर में 27 दिनों में  कुल 18 मरीज भर्ती हुए जिसमें से तीन गंभीर मरीजों को उनके परिजनों के अनुरोध पर रिफर किया गया और 15 मरीज महामाया कोविड सेंटर से स्वस्थ होकर अपने घर चले गए.स्वस्थ्य हुए 15 मरीजों में से 10 गंभीर थे जिनका एस.पी.ओ 2 लेवल 65 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक के मरीज थे ,साथ ही अन्य बीमारियों से ग्रसित थे उनमें से एक मरीज कैंसर से ग्रसित था, चार मरीज मध्यम गंभीर एवं एक सामान्य श्रेणी का था,  सभी 15 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने पर पौधा रोपड़ हेतु पौधे भी उन्हें दान स्वरूप  दिया गया.महामाया कोविड केयर सेंटर को आगामी चुनौतियों के लिए सुविधा में विस्तार की योजना है विशेषकर बच्चों के उपचार  के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है. वर्तमान के कोविड के मरीजों में कमी आने के कारण कोविड ओपीडी, पोस्ट कोविड उपचार , कोविड से सम्बंधित प्रशिक्षण,  कोविड-19 जाँच केंद्र तथा वैक्सिनेशन सेंटर बनाये जाने की योजना है,कोविड केयर सेंटर के संचालन हेतु चार पालियो में 1 डॉक्टर, 2 नर्स, 2 वार्ड बॉय की ड्यूटी लगाया गया है ,बच्‍चों को कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित रखने के लिए डॉ. विजय चंदेल का कहना है कि बच्‍चों को हेल्‍दी खाना खिलाएं जिसमें फल-सब्जियां, फ्रूट जूस और अंडे शामिल हों।जिन बच्‍चों के खानपान की आदतें अच्‍छा होता हैं, उन्‍हें बीमारियां और कोरोना वायरस भी ज्‍यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। वहीं कमजोर और कुपोषण के शिकार बच्‍चों के लिए कोविड-19 खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अपने बच्‍चे को हेल्‍दी खाना खिलाएं, बच्चों के माता-पिता को बच्चों के साथ खेलना चाहिए और  बच्चे मोबाइल के साथ कम खेलें, डॉ.विजय चंदेल के नेतृत्व में  समस्त स्टाफ  के द्वारा स्वयं रहकर निःशुल्क वाहन सेवा दिया गया,कोविड केयर सेंटर की नींव रखने में  महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ,धर्मेद्र चंदेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा,कोटा एसडीएम टी.आर .भारद्वाज के मार्गदर्शन समस्त प्रशासनिक अमले , बी.एम.ओ. कोटा डॉक्टर संदीप द्विवेदी, बी.पी.एम. कोटा श्रीमती श्वेता सिंह मात्र 10 दिनों में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल तैयार कराया,नगर पालिका परिषद् रतनपुर के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे एवं समस्त पार्षदों व नगर के गणमान्य नागरिकों ने दिल खोलकर दान दिया जिससे अस्पताल का संचालन संभव हो सका.

Share This Article