प्रदेश में शनिवार को 1 हजार 356 नए कोरोना मरीज मिले, 30 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

प्रदेश में शनिवार को 1 हजार 356 नए कोरोना मरीज मिले ,30 लोगों की मौत

मनोज शुक्ला,, रायपुर /प्रदेश में शनिवार को 1 हजार 356 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है. जबकि 30 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. बलौदाबाजार जिले को छोड़कर बाकी सभी जिले में 100 से कम कोरोना मरीज मिले हैं.प्रदेश में नए कोरोना मरीजों की कमी के बीच राहत भरी खबर ये है कि 2 हजार 908 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक प्रदेश में 9 लाख 41 हजार 489 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं. मौत का आंकड़ा 13 हजार 192 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 24 हजार 895 है. जबकि आज 52 हजार 803 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है

प्रदेश में आज सिर्फ 1 जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 से ज्यादा रहा है । बलौदाबाजार में 105 नये केस आये हैं । वहीं जांजगीर में 98 , जशपुर में 94 , बस्तर में 87 , रायगढ़ में 89 , जशपुर मं 94 , रायपुर 68 नये केस आये हैं ।

रायगढ़ और जशपुर में आज सबसे ज्यादा 4-4 मौतें हुई है , जबकि दुर्ग , राजनांदगांव , धमतरी , कोरबा , जांजगीर में 2-2 और बस्तर में 3 मौत हुई है।

Share This Article