ब्रेकिंग: प्रदेश में 10 वीं, 12वीं ओपन की परीक्षा घर बैठे देंगे परीक्षार्थी..

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रेकिंग: प्रदेश में 10 वीं, 12वीं ओपन की परीक्षा घर बैठे देंगे परीक्षार्थी..

मनोज शुक्ला,,रायपुर–राज्य सरकार के निर्देश के बाद राज्य ओपन स्कूल ने परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। इससे पहले 10 वीं और 12 वीं की मुख्य और अवसर परीक्षाएं 24 मई 2021 से 15 जून 2021 तक आयोजित होनी थी , लेकिन कोरोना की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।अब जब राज्य में जब कोरोना का संक्रमण कम इआ है , तो छात्रों के लिए परीक्षा को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है । छात्रों को अध्ययन केंद्र में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी जायेगी । परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका को घर में लिखकर 5 देन के भीतर अध्ययन केंद्र में जमा करेंगे। हायर सेकेंडरी परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिका और पश्न पत्र 21 जून से बटेंगे । 21 जून के प्रश्न पत्र का उत्तर 26 जून तक … 22 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 27 जून तक , 23 जून को मिलने वाले प्रश्न पत्र को 28 जून तक , 24 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 29 जून तक और 25 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 30 जून तक जमा करा सकते हैं ।





हाईस्कूल की परीक्षाहाईस्कूल की परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होगी । 1 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 6 जुलाई तक , 2 जुलाई को बांटी गयी उत्तर पुस्तिका 7 जुलाई तक , 3 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 8 जुलाई तक , 4 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 9 जुलाई तक और 5 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 10 जुलाई तक जमा की जा सकेगी । ओपन स्कूल की तरफ से परीक्षार्थियों को SMS के जरिये प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को लेकर मैसेज किया जायेगा । जिन छात्रों को SMS नहीं मिलता है वो वितरण के अंतिम दिन उपस्थित होंगे । कोई विद्यार्थी अगर कोरोना पॉजेटिव होता है , तो अपने किसी परिजन को प्रश्न पत्र लेने और जमा करने के लिए नामित किया जा सकता है । अगर कोई परीक्षार्थी तय वक्त तक उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करता है , तो वो अनुपस्थित माना जायेगा । उत्तर पुस्तिका के पहले पेज में रोल नंबर , विषय , विषय कोड और हस्ताक्षर लिखना जरूरी होगा ।

हाईस्कूल की परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होगी । 1 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 6 जुलाई तक , 2 जुलाई को बांटी गयी उत्तर पुस्तिका 7 जुलाई तक , 3 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 8 जुलाई तक , 4 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 9 जुलाई तक और 5 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 10 जुलाई तक जमा की जा सकेगी । ओपन स्कूल की तरफ से परीक्षार्थियों को SMS के जरिये प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को लेकर मैसेज किया जायेगा । जिन छात्रों को SMS नहीं मिलता है वो वितरण के अंतिम दिन उपस्थित होंगे । कोई विद्यार्थी अगर कोरोना पॉजेटिव होता है , तो अपने किसी परिजन को प्रश्न पत्र लेने और जमा करने के लिए नामित किया जा सकता है । अगर कोई परीक्षार्थी तय वक्त तक उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करता है , तो वो अनुपस्थित माना जायेगा । उत्तर पुस्तिका के पहले पेज में रोल नंबर , विषय , विषय कोड और हस्ताक्षर लिखना जरूरी होगा ।

Share This Article