मजदूरों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, परिजनों को 5.25 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मजदूरों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, परिजनों को 5.25 लाख की सहायता राशि  तत्काल प्रदान करने के निर्देश  दिए

मनोज शुक्ला, रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम धड़सेड़ी आमापारा में तीन मजदूरों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है. भूपेश बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए.सीएम भूपेश के निर्देश के बाद सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक मजदूरों के परिजन को 5.25 लाख- 5.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दिया है. यह राशि शीघ्र ही उनके परिजनों को प्रदान की जाएगी.

Share This Article