गौरेला-पेंड्रा–मरवाही: थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही में एसपी ने जिले के थाना और चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला

सुरेश भट्ट- गौरेला- पेंड्रा -मरवाही/ जिले के एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को बदल दिया है। एसपी ने जिले के गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी को बनाया है जो कि फिलहाल पेंड्रा थाना प्रभारी है। वहीं मरवाही के थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी को पेंड्रा थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी नरेन्द्र सिंह को मरवाही का नया थाना प्रभारी बनाया है। वहीं सूबेदार विकास नारंग को जिले का यातायात प्रभारी बनाया गया है। गौरेला में साल भर के भीतर यह चौथी बार थाना प्रभारी बदले गए हैं। हालांकि इस बार टीआई मनीश परिहार का जांजगीर जिले में स्थानांतरण होने के बाद थाना प्रभारी बदले गये हैं।

उनसे पहले यह जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो के पास थी. उम्मीद है कि फुलटाइम प्रभारी मिलने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा.साथ ही एक जगह जमे पुलिस कर्मियों से पुलिसिंग भी और बेहतर होगी.

Share This Article