स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की सफाई, कहा- लोगों की सुविधा के लिए जल्दबाजी में की एप की शुरुआत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की सफाई, कहा- लोगों की सुविधा के लिए जल्दबाजी में की एप की शुरुआ

मनोज शुक्ला,, रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पर बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जल्दबाजी में एप की शुरूआत की गई थी, बच्चा अभी चलना शुरू कर रहा है, दिक्कते आएंगी. तकनीकी कमियों को दूर किया जाएगा.स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर और राज्य सरकार भी इसमे कुछ नहीं कर सकती, यदि वैक्सीन ही नहीं मिल रही, भारत सरकार की ओर से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही. वहीं वैक्सीनेशन के वर्गीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने शासन को प्रस्ताव भेजा है, कि क्षेत्र की आबादी के आधार के अनुपात पर वैक्सीन का वर्गीकरण किया जाए. स्वीकृति मिलने पर सरलीकरण किया जाएगा.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को लेकर मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा पहले ही दिया गया है. शायद उनकी जानकारी अधूरी है, वही उनके काम छोड़ने को लेकर मंत्री ने कहा- अगर वे काम छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दे, नई भर्तियां होंगी.

Share This Article