पूर्व उप मुख्यमंत्री के घर ट्रिपल मर्डर हत्यारों ने धारदार हथियार से वारदात को दिया अंजाम..

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व उप मुख्यमंत्री के घर ट्रिपल मर्डर हत्यारों ने धारदार हथियार से वारदात को दिया अंजाम..

राजेश देवांगन,कोरबा–आज सुबह करीब 5 बजे मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, हरीश की पत्नी सुमित्रा कंवर और चार साल की बेटी आशी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना को किस ने और किस मकसद से अंजाम दिया ये साफ नहीं हो सका है घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस की टीम पहुंची हुई है।

यह वारदात भैंसमा इलाके में रह रहे कंवर परिवार के घर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा में कंवर परिवार अब भी सक्रिय तौर पर राजनीति से जुड़ा है। अब तक हुई जांच में पता चला है कि जब हमलावरों ने तीनों की जान ली , इसके बाद हमलावर भाग निकले ।पुलिस ने कंवर परिवार के मकान को घेर लिया है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। लाशें अंदर ही पड़ीं हैं। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि सुबह 5,बजे के आस-पास हरीश के भाई खेत चले गए थे। इस वक्त हरीश उनकी पत्नी और बेटी नींद में थे। हमलावरों ने चाकू और हंसिए जैसे हथियारों से तीनों पर कई वार किए, हरीश के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर कटने के निशान हैं। चंद मिनटों में परिवार काे खत्म कर बदमाश भाग गए। सुबह जब ये वारदात हुई किसी ने बदमाशों को नहीं देखा। हरीश की बूढ़ी मां जीवन बाई उस वक्त घर पर ही थीं, उन्होंने जीवन बाई को कुछ नहीं किया।

पुलिस की जांच टीम जब स्निफर डॉग के साथ आई तो डॉग घर के पास से निकली गली में गया और यहां से मेन रोड की तरफ गया। ये सड़क आछीमार गांव की ओर जाती है। पुलिस को शक है कि हमलावर इसी इलाके में भागे होंगे। जांच टीम अपने मुखबिरों की मदद से हत्यारों का सुराग जुटाने में लगी है, इस घटना के बाद ही हमलावर बिना शोर मचाए और तोड़फोड़ किए आसानी से दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो गए।

ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात अंजाम देने से पहले घर के बारे में जानकारी थी।अविभाजित मध्यप्रदेश में आदिवासी नेतृत्व का प्रमुख चेहरा थे स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर। कांग्रेस नेता प्यारेलाल कंवर कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस विधानसभा से वे और भारतीय जनता पार्टी के ननकीराम कंवर परंपरागत प्रतिद्वंदी रहे। प्यारेलाल कंवर को जातिगत समीकरणों के आधार पर सन 1997-1998 में मध्यप्रदेश का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था। इस समय दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे , हरीश की बहन हरेश कंवर अभी कोरबा जनपद अध्यक्ष हैं।सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही अभी

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत कई नेता भैसमा पहुंच गए। SP अभिषेक मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं। जब प्यारेलाल कंवर अपनी राजनीतिक शीर्ष पर थे तो उन्होंने ही जयसिंंह को कांग्रेस की राजनीति में अवसर दिए थे। जयसिंह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर इस वारदात का खुलासा होगा और हत्यारे पकड़े जाएंगे

Share This Article