कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने ज्यादा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए है

मनोज शुक्ला,रायपुर। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने आज कलेक्ट्रेट में कोरोना रोकथाम और नियंत्रण के लिए बनाए गए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली.

बैठक में कलेक्टर ने कहा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए है.

उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जहां कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उन्हें जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाए.

बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

बता दें कि रायपुर में आज 287 कोरोना मरीज मिले हैं,जबकि 2 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ बेकाबू, 887 नए मरीज, 6 की मौत, इन 10 जिलों का बुरा हाल

कलेक्टर ने माना हॉस्पिटल, लालपुर हॉस्पिटल और आयुर्वेदिक कॉलेज हाॅस्पिटल को कोरोना मरीजों के लिए जल्द तैयार कर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाॅफ कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने चिकित्सालयों में आईसीयू की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने कहा है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आकड़ों के आधार पर बताया कि रायपुर शहर के अमलीडीह, न्यू राजेन्द्व नगर, समता कॉलोनी रामकुन्ड, डंगनिया, डीडी नगर, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, टाटीबंध, कटोरा तालाब, हीरापुर और रायपुरा जैसे क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों को जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है.

बैठक में कोरोना पॉजिटिव आए सभी मरीजों के कांटेक्ट सूची तैयार कर ट्रेसिंग कर उनका भी सैंपल लेने पर जोर दिया गया. जिससे उन्हें कोरोना से बचाया जा सकें.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी. उन्होंने कहा कि कोरोना के नियंत्रण और बचाव के लिए मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है.

कलेक्टर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में टेस्टिंग कराने को कहा है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर परसदा में चल रहे मैच के सभी प्रवेश द्वारों से दर्शकों को मास्क के बिना प्रवेश नहीं देने के सख्त निर्देश दिए है.

इसके साथ ही यह भी सुनिश्चत करने को कहा कि मैच देख रहे दर्शक मास्क का उपयोग करें. उन्हें कोरोना अनुरूप आचरण की अवेहलना करने वाले नागरिकों, दर्शकों के विरूद्व समुचित कार्यवाही करने और अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्रों के जोन कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ भीड-भाड़ वाले एरिया को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने को कहा. उन्होंने कहा कि इंसीडेंट कमांडर, जोन कमिश्नर और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से टीम बनाकर कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए.

Share This Article