मुंगेली : बिलासपुर देवांगन समाज चाटीडीह डबरी पारा और तखतपुर देवांगन समाज की ओर से मुंगेली देवांगन समाज को माता परमेश्वरी महोत्सव का सादर निमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने कहा है कि मुंगेली नगर के सभी देवांगन परिवारों को सपरिवार बिलासपुर और तखतपुर में आमंत्रित किया गया है और सभी पर माता परमेश्वरी की कृपा बनी रहे।
बिलासपुर में तीन दिवसीय और तखतपुर नगर में सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव में भक्ति, कथा, संगीत, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति होगी।

कथा और संगीत
तखतपुर महोत्सव में कथावाचक श्री किशन राव जी, चांपा वाले कथा वाचन करेंगे और संगीत में परम यादव जी, शक्ति वाले अपनी प्रस्तुति देंगे।
तखतपुर में सात दिवसीय कथा का कार्यक्रम
प्रथम दिवस : कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना, घट स्थापना, पुराण कथा परिचय और सेवा गीत
द्वितीय दिवस : सृष्टि उत्पत्ति कथा, सात दानव वध, सेवा गीत और भजन संध्या
तृतीय दिवस : दीपचंद माता हरनी जन्म, विवाह व गोत्र उत्पन्न कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
चतुर्थ दिवस : महिषासुर जन्म वध कथा और झांकी कार्यक्रम
पंचम दिवस : गर्भ चरित्र कथा और जगराता कार्यक्रम
छठवां दिवस : बड़की, मंझली, छोटकी माता जन्म कथा और सेवा गीत
सातवां दिवस : सहस्त्र धारा हवन, शोभायात्रा, विसर्जन, भोग भंडारा प्रसाद
सातवें दिवस ही देवांगन समाज युवा व्यक्तित्व परिचय सम्मेलन, बुजुर्ग महिला पुरुष सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन भी होगा।

सभी से पहुंचने का आग्रह
बिलासपुर और तखतपुर के आयोजकों ने मुंगेली नगर के सभी देवांगन परिवारों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर माता के दर्शन करें, सातों दिवस की कथा का लाभ उठाएं और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।



