प्रशस्त एप्प 2.0 के अंतर्गत शिक्षकों को BRC कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण. समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों के चिन्हांकन में उपयोगी होगा प्रशस्त एप

Jagdish Dewangan
2 Min Read

मुंगेली : –  समावेशी शिक्षा के तहत जिले में दिव्यांग बच्चों के शीघ्र और सटीक चिन्हांकन के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित प्रशस्त (Prashast) एप 2.0 का प्रशिक्षण आज विकासखंड शिक्षा स्त्रोत केंद्र (BRC) कार्यालय मुंगेली में आयोजित किया गया…

प्रशिक्षण में विकासखंड के समस्त संकुलों से आए प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं, CWSN प्रभारी एवं दिव्यांग बच्चों के साथ कार्य करने वाले विशेष शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

प्रशिक्षण के दौरान स्पेशल एजुकेटर  कौशल पात्रे एवं संजीव सक्सेना सर द्वारा बताया गया कि प्रशस्त एप 2.0 दिव्यांगता के 21 प्रकारों के प्रारंभिक चिन्हांकन के लिए एक अत्यंत उपयोगी और वैज्ञानिक एप है…. इस एप के माध्यम से अब शिक्षकों को कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी और वे अपने विद्यालय में ही बैठकर, स्वयं के मोबाइल से ही बच्चों का चिन्हांकन बड़ी आसनी से कर सकेंगे…

एप की मुख्य विशेषताएं –

  1. शिक्षक अपने मोबाइल से ही छात्र की गतिविधियों के आधार पर प्रश्नों का उत्तर देकर चिन्हांकन कर सकेंगे।
  2. एप में 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित सरल प्रश्नावली दी गई है।
  3. चिन्हांकन के बाद बच्चे को आवश्यक सहायता, उपकरण और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी होगी।
  4. इसका डेटा सीधे समग्र शिक्षा पोर्टल से जुड़ेगा, जिससे जिला स्तर पर दिव्यांग बच्चों की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।

प्रशिक्षण में BRCC सर S .k .उपाध्याय,समावेशी शिक्षा प्रभारी, संकुल समन्वयक सहित प्रत्येक संकुल से दो – दो सक्रीय शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर उसका प्रायोगिक अभ्यास भी किया।…..

प्रशिक्षण में लगभग 90± शिक्षक – शिक्षिकाओं ने सहभागिता निभाई…..

अंत में BRCC सर द्वारा सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने-अपने विद्यालय के सभी बच्चों का चिन्हांकन कर प्रतिवेदन BRC कार्यालय में शैक्षिक समन्वयक के माध्यम से जमा करवाएँ ताकि जिले में एक भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा और योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे..

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन