मुंगेली :-मुंगेली जिला मे जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का नियमित संचालन नहीं होने के कारण उपभोक्ता एवं प्रतिवादी दोनों के परेशानियों को देखते हुए कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT )जिला इकाई मुंगेली के द्वारा सचिव उपभोक्ता मामले विभाग एवं खाद्य सार्वजनिक वितरण विभाग नई दिल्ली से जिला उपभोक्ता फोरम मुंगेली की नियमित संचालन की मांग की है. CAIT मुंगेली के अध्यक्ष अरविन्द केशरवानी द्वारा बताया गया की जिले मे जिला उपभोक्ता फोरम के नियमित संचालन नहीं होने के कारण वादी एवं प्रतिवादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. विवादों के निबटारे मे काफी समय लग रहा हैं एवं अन्य जिले से संचालन होने से कर्मचारियों का अनुपस्थिति एवं केस का निबटारा अन्य जिला मे होने से सभी को काफी दिक्कत हो रही है.

इन सभी परेशानियों को देखते हुए CAIT जिला इकाई मुंगेली द्वारा सचिव उपभोक्ता मामले विभाग एवं खाद्य सार्वजनिक वितरण विभाग नई दिल्ली से मुंगेली जिले मे उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के नियमित संचालन की मांग की गई है.



