मुंगेली :- सत्य एवं अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी और जय जवान-जय किसान के प्रणेता भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड संघ जिला मुंगेली द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर, पेंडराकापा में आयोजित कार्यक्रम में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) जिला मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में CAIT के संरक्षक एवं स्काउट गाइड जिलाध्यक्ष जेठमल कोटड़िया जी, छत्तीसगढ़ चेम्बर महामंत्री एवं CAIT चेयरमेन प्रवीण वैष्णव जी, वाइस चेयरमेन, जगदीश देवांगन जी, अध्यक्ष अरविंद केशरवानी जी, उपाध्यक्ष सुदीप ताम्रकार जी एवं चम्पा लाल सुथार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में भी सभी पदाधिकारियों ने सहभागिता की और समाज सेवा का संदेश दिया।












