बिलासपुर जिले के तखतपुर के समीप स्थित प्राचीन बेलपान महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मंदिर लगभग 1600वीं सदी का बताया जाता है और भोलेनाथ के सबसे पुराने और आस्था के केंद्रों में से एक माना जाता है।

मुंगेली से पहुंचे श्रद्धालुओं आनंद देवांगन, सुदामा देवांगन, जगदीश देवांगन, विष्णु देवांगन और लल्ला देवांगन ने मंदिर परिसर में भगवान शिव को विधि-विधान से जल अर्पित कर पूजा की।
भक्तों ने मंदिर की प्राचीन वास्तुकला और शांत वातावरण की सराहना की। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें अवश्य पूरी होती हैं।

पूजा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने कामना की कि भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
– जगदीश देवांगन
संपादक, सवितर्क न्यूज़










