राम मंदिर चोरी के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु और कार्यकर्ता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देवकीनंदन चौक से शुरू होकर सरकंडा, झगड़ापारा सहित विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़ी। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस न्याय यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता विजय केसरवानी के मार्गदर्शन में किया गया। यात्रा का उद्देश्य राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में आवाज़ उठाना और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करना है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेष पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडे, किरण तिवारी, भोलाराम साहू, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दत्त, राजू तिवारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह न्याय यात्रा लगातार तीन दिनों तक निकाली जाएगी। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और राम मंदिर में हुई चोरी के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल यह न्याय यात्रा शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसमें लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है

Share This Article