मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल भा.पु.से. के निर्देशन मे मुंगेली पुलिस द्वारा मारपीट, जमीन कब्जा विवाद मामले में किया गया त्वरित कार्यवाही

Jagdish Dewangan
2 Min Read

➡️ 04 अनावेदकों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
प्रार्थिया श्रीमती लता गुप्ता निवासी स्वामी विवेकानंद वार्ड मुंगेली द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके द्वारा घर में सेप्टिक टैंक निर्माण हेतु ईंट मंगाई गई थी। दिनांक 14.05.2026 को सुबह लगभग 10.00 बजे उनका पुत्र राजू मजदूर के साथ ईंट घर के अंदर ला रहा था, तभी गली से ईंट लाने के दौरान आंगन में संतोष गुप्ता, दिनेश गुप्ता द्वारा लोहे की राड से तथा अन्य द्वारा हाथ-थप्पड़ से अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थिया एवं उसकी पुत्री नेहा के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, आरोपियों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से उक्त मारपीट की गई, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा प्रकरण मे विवेचना दौरान विधिवत कार्यवाही करते हुये शांति भंग होने की आशंका पर तत्काल पृथक से आरोपीगण/अनावेदकगण 1.संतोष गुप्ता पिता स्व. नारायण उम्र 30 वर्ष 2.दिनेश गुप्ता उम्र 50 वर्ष 3.रमेश गुप्ता पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 47 वर्ष 4.अभिषेक गुप्ता उर्फ लक्की पिता संतोष उम्र 30 वर्ष सभी निवासी स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 10 मुंगेली को दिनांक 19.05.2026 को प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउंड ओवर की कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली नगर निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरी. पारख साहू एवं स्टॉफ की अहम भुमिका रही।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन