मुंगेली/नगर पालिका क्षेत्र के कचरा डंपिंग यार्ड में मृत गौवंशों को खुले में फेंके जाने की खबरों ने जैसे ही तूल पकड़ा,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला तत्काल सक्रिय हो गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए श्री शुक्ला ने बिना देर किए उक्त स्थल का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को गौवंश के ससम्मान निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नहीं मिला कोई शव
निरीक्षण के बाद चर्चा करते हुए रोहित शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर वे तुरंत डंपिंग यार्ड पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान फिलहाल वहां एक भी मृत गौवंश का शव खुले में नहीं पाया गया।
स्थानीय निवासियों और सफाई टीम का पक्ष
अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने आसपास के रहवासियों से इस संबंध में जानकारी ली। रहवासियों के अनुसार:
नगर पालिका की सफाई टीम द्वारा मृत गौवंशों को हमेशा गड्ढा खोदकर ससम्मान दफनाया जाता है। कुछ शव जो बाहर दिखाई दे रहे थे,उन्हें संभवतःआवारा जीव-जंतुओं (श्वानों) द्वारा खींचकर बाहर निकाल लिया गया था।जैसे ही इसकी सूचना मिली,नगर पालिका की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन शवों को दोबारा सुरक्षित तरीके से दफना दिया है।

गौ-सेवा के लिए अध्यक्ष मद से ₹9.53 लाख की राशि जारी
इस विषय पर रोहित शुक्ला गंभीर होते हुए कहा कि हम सभी गौवंश का हृदय से सम्मान करते हैं और उनके संरक्षण के लिए सदैव तत्पर हैं।उन्होंने बताया कि गौवंश को कड़कती धूप और बारिश से बचाने के लिए गौ शाला में उन्होंने अध्यक्ष मद से 9 लाख 53 हजार रुपए की राशि शेड निर्माण के लिए स्वीकृत की है,जिसका कार्य भी शुरू कर दिया गया है
मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी विशेष मांग
रविवार 10 मई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का मुंगेली आगमन हो रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला मुख्यमंत्री के समक्ष गौवंशों के व्यवस्थित और ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए
पृथक भूमि का आवंटन और,अतिरिक्त बजट (राशि) की मांग रखेंगे।
इस दौरान राजेश छेदइया,सजल यादव,धीरज पाण्डेय,रवि यादव उपस्थित रहे
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि
नगर पालिका मुंगेली गौवंश के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि भविष्य में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है,तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हम गौ-माता के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं।


