सर्प रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Jagdish Dewangan
1 Min Read

मुंगेली, 04 मई 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में बारिश के दिनों में घरों और आसपास निकलने वाले सर्प के रेस्क्यू के लिए वन विभाग द्वारा सर्प बचाव दल का गठन किया गया है। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर 6263452782, 9981439989, 9669049793 और 9285442276 जारी किया गया है, जिसमें कॉल कर आवश्यक सहायता के लिए त्वरित जानकारी दे सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर सर्प पकड़ने के लियेे रेस्क्यू टीम को संबंधित जगहों पर भेजा जाएगा।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन