मक्के के खेत में गांजा की फसल फरसगांव क्षेत्र में मिले सैकड़ों पौधे, पुलिस-राजस्व विभाग की टीम जांच में जुटी…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में उगाई गई मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से तैयार की गई गांजा की खेती सामने आई। मामला सामने आते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरी फसल की जांच शुरू कर दी।
यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया, जहां मक्के की पंक्तियों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।
पुलिस-राजस्व विभाग की टीम कर रही पौधों की गिनती
टीम ने बताया कि खेत में सैकड़ों की संख्या में गांजा के पौधे मौजूद हैं। अभी पुलिस और राजस्व विभाग इन्हें गिनने और दस्तावेजीकरण करने में लगे हुए हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित किसानों और जमीन मालिकों से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खेती किसने और किस उद्देश्य से की।
ग्राम पिपरा पावारास में मिला पूरा मामला
यह मामला पिपरा पावारास गांव का है, जो फरसगांव थाना क्षेत्र के तहत आता है जहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती का खुलासा किया गया है।

Share This Article