IG रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद सरकार का बड़ा एक्शन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और आईजी रैंक पर पदस्थ रतन लाल डांगी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद गृह विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एक वरिष्ठ पद पर रहते हुए अधिकारी द्वारा पद के अनुरूप आचरण का पालन नहीं किया गया। उनके द्वारा अशोभनीय एवं नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार प्रदर्शित करने, पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने तथा स्थापित सामाजिक एवं सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।

यह आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है, जिसे गंभीर कदाचार माना गया है।

बताया गया है कि डांगी से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हुई, जिससे आम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है। इस मामले में उन्हें व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना गया है।

सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ करने के संकेत दिए हैं।

Share This Article