प्रदेश में कोरोना के 447 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है.

(सवितर्क न्यूज, मनोज शुक्ला )

रायपुर और दुर्ग समेत कुछ जिलों में लगातार ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं.

इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है.

प्रदेश में कोरोना के 447 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 369 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है.

आज रायपुर में 121 कोरोना मरीज, दुर्ग में 106, बिलासपुर में 27, सूरजपुर-सरगुजा में 23-23, जशपुर-महासमुंद में 19-19, कोरिया-कोरबा में 15-15 कोरोना मरीज मिले हैं.

आज रायपुर में 1, दुर्ग में 1, बिलासपुर में 1 और अन्य राज्य से 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 8 हजार 854 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक कोरोना से 3 हजार 880 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार 577 है. प्रदेश में आज 28 हजार 636 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया है.

Share This Article