कटघोरा,वन मंडल में तेंदुआ का आतंक ग्रामीण पर किया हमला… रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से आ रही है टीम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कटघोरा,वन मंडल में तेंदुआ का आतंक ग्रामीण पर किया हमला… रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से आ रही है टीम

कोरबा/कटघोरा वन मंडल के दीपका क्षेत्र में जंगल से भटक कर एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया है बताया जाता है की सुबह इस तेंदुए ने एक ग्रामीण के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी हुई है

मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुआ को रेस्क्यू करने के लिए बिलासपुर से विशेषज्ञों की टीम आ रही है

जिसके बाद उसे रेस्क्यू पर सुरक्षित कानन पेंडारी ले जाने के लिए सफल प्रयास किया जा सकता है ज्ञात रहे कि पिछले 2 दिनों से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक से चढ़कर बोल रहा है

Share This Article