छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दी दस्तक

राजेंद्र देवांगन
1 Min Read

ठंडी हवाओं के कारण प्रदेशभर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9°C तक पहुंच गया है।

सर्द हवाओं और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेशभर का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान 30.6°C दुर्ग और जगदलपुर में, जबकि सबसे कम तापमान 10.9°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

10 नवंबर को उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।


Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)