छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) द्वारा आयोजित बैठक में सर्वसम्मति एवं मतदान के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस बैठक में सभी पदाधिकारियों का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया गया, जिसमें संगठन की एकता और पारदर्शिता स्पष्ट दिखाई दी। इस चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के सभी फार्मासिस्ट और पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पदाधिकारी शामिल होकर अपनी पूर्ण सहमति प्रदान कर संगठन को आगे बढ़ाया।


1) डॉ पंकज मसीह प्रदेस अध्यक्ष
2) सुश्री वंदना देवांगन प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभारी
3) श्री लव प्रकाश देवांगन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
4) श्री सुधीर यादव, इस्तियाक अहमद,अंजनी भगत प्रदेश उपाध्यक्ष
5) संतोष यादव प्रदेश महासचिव
6) एजाज अंसारी, हेमन्त मिश्रा प्रदेश सचिव
7) डॉ रितेश कुमार जैन प्रदेश प्रवक्ता एवं तकनीकी सलाहकार
8) श्री सुरेन्द्र नेताम प्रदेश संयोजक
9) सुश्री सुमन चंदेल अध्यक्ष शिक्षा शाखा
10) सूरज यादव, खगेश्वर, गुलशन कुमार, राकेश लहरें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चयनित किए गए है ।

बैठक के पश्चात नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शशी भूषण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुमित सिन्हा समेत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारिय टीम ने सभी नए सदस्यों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी तथा प्रदेश संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यों से फार्मासिस्ट समुदाय के सम्मान और अधिकारों की रक्षा में नई दिशा प्रदान करेगी।

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ of देते हुए, कहा कि – आपका कार्य फार्मासिस्ट समुदाय को नई दिशा और मज़बूती प्रदान करे।

Share This Article