*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शास्त्री चौक स्थित नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन आज किया*.

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नए कार्यालय का किया उद्घाटन,

सवितर्क न्यूज, मनोज शुक्ला

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शास्त्री चौक स्थित नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन आज किया. पहले आयोग कार्यालय गायत्री भवन जलविहार कॉलोनी में संचालित होता था.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए कार्यालय भवन के लिए सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को न्याय मिले, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

राज्य सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है. महिला आयोग भी तत्परता से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहा है.

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं को इतना अधिकार सम्पन्न बनाया है.

जिससे हर क्षेत्र में उनका हौसला बढ़ा है. राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री का सहयोग मिलने से महिलाएं और अधिक उत्साह से कार्य कर रही हैं.

राज्य महिला आयोग में किरणमयी नायक की अध्यक्षता में कई पेंडिंग मामलों का त्वरित निराकरण किया गया है.

पहले लोग आयोग आने से डरते थे, लेकिन अब बेफिक्र होकर आयोग आते हैं. इसके लिए महिला आयोग बधाई का पात्र है.

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग में जाने पर पता चला कि जितनी शक्ति छत्तीसगढ़ में महिला आयोग को मिली है, उतनी अन्य किसी राज्य में नहीं है.

मुख्यमंत्री बघेल के सहयोग से प्रशासनिक अमले सहित पुलिस का सहयोग निरंतर महिला आयोग को मिल रहा है. इसके चलते छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने पिछले 51 जनसुनवाई में 1100 प्रकरणों का निराकरण किया है.

शास्त्री चौक में नए कार्यालय में स्थानांतरण से काम-काज में और गति आएगी. यहां बच्चों के देख-रेख की व्यवस्था सहित महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष (पिंक रूम), पक्षकारों के प्रकरणों के सुनवाई के लिए सुनवाई कक्ष, आईसीसी कमेटी का डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है.
महिलाओं की सुविधाओं के अनुरूप कार्यालय की रूपरेखा तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से महिलाओं के लिए शहर के बीच में सर्वसुविधायुक्त कार्यालय मिल सका है. अब उन्हें अपनी शिकायत को लेकर

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुँचने में किसी भी प्रकार से असुविधा नहीं होगी.

किरणमयी नायक ने कहा कि हमारे आदेश का पालन कलेक्टर एसपी करते हैं. विभिन्न जिलों में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनने का अधिकार हमे मिला हैं.

Share This Article