पुलिस की सतर्कता से गायब हुई बच्ची परिजनों से मिल पायी, माता-पिता को ढूंढने अकेले ही निकल गई थी 12 साल की बच्ची

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस की सतर्कता से बालिका सुरक्षित अपने परिजनों से मिल सकी। रतनपुर के भैरवीडीही नहर पारा रोड में 12 वर्ष की प्रभा केवट अपनी दादी के साथ रहती है । उसके पिता अशोक केवट और मां हैदराबाद में मजदूरी करने गए हुए हैं। दादा दादी के साथ रहने के दौरान अचानक 12 साल की प्रभा को माता-पिता की याद सताने लगी और वह घर में किसी को कुछ बताए बगैर अपने माता-पिता को ढूंढने निकल पड़ी । घर से उसके अचानक गायब हो जाने के बाद पुलिस को इसकी खबर दी गई। तुरंत डायल 112 रतनपुर ईगल की टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की, जिन्हें प्रभा सड़क पर भटकते हुए बुधवार की शाम मिल गई, जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और बच्ची को सकुशल उसके दादा दादी और बहन तक पहुंचाया।

Share This Article