दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से  घायल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

कोरबा। शारदा विहार मुख्य मार्ग पर आवाजाही के दौरान एक ट्रैक्टर ने दूसरे ट्रैक्टर को ठोक दिया दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में ईंट लोड थी।

घटना के दौरान एक बाइक चालक गिर पड़ा जिसे काफी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने इस रास्ते से ट्रैक्टर के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।।

कोतवाली पुलिस थाना के मानिकपुर चौक के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया

मुड़ापार की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर में ईट लोड थी घटना को अंजाम देने के साथ एक ट्रैक्टर का चालक यहां से भाग निकला जबकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर की ट्राली में रखी काफी इस सडक़ पर जा गिरी

इस वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है घटना होने के कुछ देर बाद आसपास के लोग यहां पर आ जुटे और ऐसे वाहनों की आवाजाही पर आपत्ति दर्ज कराई स्थानीय नागरिक मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि मनाही के बावजूद वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग सका है

इसी फेर में ऐसे हादसे यहां पर हो रहे हैं। मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना में एक बाइक सवार के भी घायल होने की खबर है

जिस समय घटना हुई तब युवक इस रास्ते से आवाजाही कर रहा था लोगों ने तय किया है कि अगर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रदर्शन करने के साथ भारी वाहनों आने जाने वाले पर रोक लगाने संबंधी

नागरिकों ने इस मामले के बारे में स्थानीय पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडे टीम के साथ यहां पहुंचे जरूरी व्यवस्था करने के साथ दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को मौके से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई

नागरिक चाहते हैं कि आवासीय क्षेत्रों से भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगाने का काम कागज के बजाए जमीन पर भी होना चाहिए ताकि अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

Share This Article