जुआ खेलते दो पुलिसकर्मी सरेबाजार पकड़ाये, एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दो जुआड़ी कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों कास्टेबल कल खुलेआम जुआ खेलते पकड़े गये थे। पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते पकड़े जाने के 24 घंटे के भीतर पुलिस कप्तान सूरज सिंह परिहार ने दोनों के सस्पेंशन का आर्डर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को मरवाही बाजार में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस पार्टी जब मौके पर पहुंची, तो वहां कांस्टेबल चुड़ामन सोनकर और रामकृष्ण देवांगन जुआ खेलते पकड़े गये। जिसके बाद मरवाही पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Share This Article