Salman Khan Death Threat Update; Lawrence Bishnoi | Mumbai Police | सलमान को घर में घुसकर मारेंगे, कार बम से उड़ाएंगे: गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के सालभर बाद फिर मिली धमकी, शिकायत दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
सलमान भारी सिक्योरिटी के बीच 12 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे थे। उनके सिक्योरिटी चीफ शेरा भी नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।

रविवार देर रात भेजे गए इस मैसेज में लिखा है- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2)(3) के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार दिखे थे।
14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया। अपार्टमेंट की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई।

सलमान ने धमकियों पर कहा था- जितनी उम्र लिखी, उतना जिएंगे

Share This Article