मीराबाई की मूर्ति हटाने पर विवाद : खैरागढ़ विधायक का सड़क पर प्रदर्शन, 17 अप्रैल को चक्का जाम की चेतावनी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खैरागढ़ में मीराबाई की मूर्ति हटाए जाने पर विवाद

खैरागढ़ में शुभम मार्ट के पास से नगरपालिका प्रशासन द्वारा मीराबाई की मूर्ति हटाए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है। स्थानीय विधायक यशोदा वर्मा ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर धरना दिया।

विधायक वर्मा ने कहा कि मीराबाई की मूर्ति वर्षों से यहां स्थापित थी। मीराबाई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी मूर्ति को हटाना महिलाओं के सम्मान पर आघात है।

मूर्ति स्थापित नहीं हुई तो चक्का जाम की चेतावनी

प्रदर्शन की सूचना पर खैरागढ़ एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक से वार्ता की और मामले पर विचार का आश्वासन दिया। हालांकि, विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर मूर्ति को जल्द पुनः स्थापित नहीं किया गया तो 17 अप्रैल को क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा।

यह विवाद खैरागढ़ में चल रहे विवादों की श्रृंखला का नया अध्याय है। स्थानीय प्रशासन अभी तक इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाया है।

Share This Article