Himachal Shimla Police action spitting controversy Chana-Namkeen | शिमला में नमकीन में थूक विवाद में पुलिस का एक्शन: 3 लोगों को नोटिस भेजकर मांगे साक्ष्य, विशेष समुदाय के व्यापारी पर लगाए थे आरोप

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिमला के कालीबाड़ी में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति पर थूक लगाकर चने बेचने के आरोप लगाते हुए तीन लोग।

हिमाचल की राजधानी शिमला में विशेष समुदाय के एक व्यापारी पर चने व नमकीन में थूक लगाकर बेचने के आरोप पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। शिमला पुलिस ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले तीन लोगों को नोटिस जारी किया है।

इसमें, तीनों से पूछा गया है कि जिस व्यक्ति पर थूक लगाकर चना व नमकीन बेचने के आरोप लगाए हैं, उसके खिलाफ यदि आपके पास कोई सबूत हैं, तो पुलिस को दें। ऐसा नहीं किया गया तो पुलिस तीनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

शिमला पुलिस ने यह नोटिस कल्पना शर्मा, श्वेता और विजय को जारी किया है। ये तीनों लोग देवभूमि संघर्ष समिति से जुड़े बताए जा रहे हैं।

शिमला पुलिस द्वारा इन तीनों को जारी नोटिस

9 अप्रैल को लगाए थे थूक लगाकर चना-नमकीन बेचने के आरोप

इन तीनों ने बीते 9 अप्रैल को शिमला के कालीबाड़ी मंदिर के पास विशेष समुदाय के एक व्यक्ति पर थूक लगाकर चना व नमकीन बेचने के आरोप लगाए थे। इस दौरान तीनों लोगों की व्यापारी से बहस भी होती थी। मगर व्यापारी साफ कह रहा है कि उसने थूक नहीं लगाया।

इस दौरान मौके पर भीड़ भी जुट जाती है। इस दौरान तीनों लोगों और व्यापारी के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाता है। इसके बाद विजय और श्वेता ने रिज पर इसी मामले में मीडिया बाइट दी। इसमें भी एक समुदाय के व्यक्ति पर दोबारा यही आरोप लगाए और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस वीडियो पर सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर के समीप विशेष समुदाय के व्यापारी से बहस करते हुए श्वेता नाम की महिला

10 दिन का दिया था अल्टीमेटम

चना-नमकीन बेचने वाले व्यापारी पर इन्होंने बिना लाइसेंस के खाद्य उत्पाद बेचने के आरोप लगाए और कहा कि इन्होंने नगर निगम से भी अनुमति नहीं ले रखी है। विजय शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन में दुकान को नहीं हटाया तो 500 सनातनी अपने स्टॉल शहर के बाजार में दुकानें लगा देंगे।

Share This Article