अयोध्या में महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाता सख्स

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोध्या के गेस्ट हाउस में महिलाओं के वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अयोध्या के गेस्ट हाउस में महिला के नहाते हुए वीडियो बनाने वाला युवक पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी की परछाई उसे दिख गई।

महिला ने देखा तो युवक वीडियो बना रहा था। यह देखकर महिला घबरा गई। चीखते हुए बाथरूम से निकली। आवाज सुनकर गेस्ट हाउस में ठहरे लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो महिलाओं के नहाते हुए 10 वीडियो मिले हैं। पूरा मामला राजा गेस्ट हाउस का है। यह राम मंदिर के गेट नंबर 3 से 50 मीटर की दूरी पर है।

राम जन्मभूमि के पास ही राजा गेस्ट हाउस है जो कि टीन शेड में चल रहा है।

महिला श्रद्धालु बोली- सुबह नहाते समय बना रहा था वीडियो

30 साल की महिला श्रद्धालु ने बताया- हम 5 लोग वाराणसी से राम मंदिर दर्शन करने के लिए गुरुवार को अयोध्या आए थे। शाम होने के चलते राम मंदिर के पास ही राजा गेस्ट हाउस में 2 कमरे बुक किए। एक कमरे का 500 रुपए चार्ज किया था।

मैं सुबह 6 बजे बाथरूम में नहाने गई। बाथरूम के ऊपर टीन शेड था। मैं नहा रही थी, तभी अचानक मेरी नजर ऊपर पड़ी तो परछाई दिखाई दी। फिर मैंने देखा कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था।

इसके बाद मैं डर गई। चिल्लाई और कपड़े पहनकर तुरंत बाहर की ओर भागी। गेस्ट हाउस में रुके यात्री भी दौड़े। उन्होंने वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया, फिर पुलिस को सूचना दी।

यह आरोपी युवक है जिस पर महिला श्रद्धालुओं के नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप है।

टीन शेड में चल रहा था गेस्ट हाउस आरोपी का नाम सौरभ है। वह बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। गेस्ट हाउस में कुक का काम करता है। गेस्ट हाउस टीन शेड में चल रहा है। प्लाईबोर्ड से बांटकर कमरे बनाए गए थे। बाथरूम सभी के लिए कॉमन था। गेस्ट हाउस में CCTV कैमरे भी नहीं लगे थे।

गेस्ट हाऊस के संचालक ने बताया- रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया है। यहां CCTV भी लगाए जा रहे हैं। राम जन्मभूमि SHO अभिमन्यु शुक्ला ने बताया- आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल में 10 वीडियो मिले हैं। जांच की जा रही है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। होटल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद में मंदिर के चेंजिंग रूम में मिला था CCTV

गाजियाबाद में 11 दिन पहले शनि मंदिर के बाहर बने चेंजिंग रूम के ऊपर CCTV कैमरा लगा हुआ मिला था। कैमरे की लाइव फीड मंदिर महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। पुलिस को DVR से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए कुछ क्लिप्स भी मिली थीं। शनि मंदिर मुरादनगर कस्बे में है।

Share This Article