Dantewada Encounter: कौन है 25 लाख की इनामी नक्सली रेणुका, दंतेवाड़ा मुठभेड़ में हुई ढेर, अब तक मारे गए 119 नक्सली

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 25 लाख की इनामी नक्सली DKSZCM रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया. सर्चिंग के बाद जवानों ने मुठभेड़ की जगह से इंसास रायफल, हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. बस्तर रेंज में साल 2025 में अब तक 119 नक्सलियों के शव बरामद किया जा चुका है.

फोर्स के जवान और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

दंतेवाड़ा इलाके के गीदम और बीजापुर थाना क्षेत्र के भैरमगढ़ के सरहदी इलाके नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार इलाके में एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए डीआरजी की टीम निकली थी. सोमवार सुबह नक्सलियों और जवानों को बीच फायरिंग होने लगी. मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया.

दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में ढेर हुई रेणुका

उसकी पहचान बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के तौर पर की गई है. सरस्वती वारंगल की रहने वाली थी. वो DKSZ की प्रेस टीम प्रभारी और SZCM रैंक की थी. सूत्र बताते हैं कि महिला नक्सली सरस्वती कई बड़े वारदातों में शामिल थी.

25 लाख की इनामी नक्सली रेणुका

मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की. इलाके से जवानों ने इंसास रायफल, हथियार, गोला-बारूद और नक्सलियों का क सामान बरामद किया है. फिलहाल जवानों इलाके में लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं.

Share This Article