सुकमा पहुंचे स्वामी नरेंद्र देव, कहा – अपनाएं योग व आयुर्वेद, रहें तन मन से स्वस्थ

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से स्वामी नरेन्द्र देव का आज यहां प्रस्थान हुआ। जहां उन्होंने स्वस्थ तन मन हेतु प्रतिदिन योगा करने की बात कही। आगे उन्होने लोगों से कहा कि सप्ताह में योग करें और आयुर्वेद को अपनाएं इससे सभी स्वस्थ रहेंगे। भारतीय संस्कृति हमारी विरासत है। योग और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नही जीवन शैली भी है।

जवानों को भी कराया योग
वही रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल के दिशा निर्देशानुसार मुख्यालय 02 बटा0, सी.आर.पी.एफ के कैम्प परिसर में पंतजलि योग समिति के स्वामी नरेन्द्र देव जी के द्वारा जवानों, अधिनस्थ अधिकारियों व अधिकारियों को योगाभ्यास व प्रणायाम कराया गया।

इस मौके पर द्वितीय वाहिनी केरिपुबल के राजेन्द्र कुमार, सहा. कमा., डॉ. नितेष परचाके, वरिश्ठ चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे।


अंत में श्री रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल ने स्वामी प्रमार्थ देव जी को उनके द्वारा कराये गए योगा अभ्यास एवं वाहिनी के सभी जवानों को योगाभ्यास में षामिल होने के लिए अभिवादन किया व बताया कि योग और प्रणायाम से तंत्रिकाओं को मजबूती मिलती है, मानसिक तनाव कम होता है और ब्लडप्रेषर जैसी समस्याओं से राहत मिलता है इसके अलावा उन्होंने जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके और उनके बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की षुभकामनाएं दी।

Share This Article