मुंगेली जिला न्यायालय को मिली नई सुविधाएं

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने मुंगेली जिला एवं सत्र न्यायालय में नई सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।

इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के लिए नवनिर्मित लॉयर्स हॉल और पक्षकारों के लिए डिजिटल कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि डिजिटल कम्प्यूटर लैब की स्थापना से अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों और पक्षकारों को आधुनिक संसाधनों की सुविधा मिलेगी। इससे न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्य न्यायाधीश ने नवनिर्मित लॉयर्स हॉल और पुनरुद्धार बार रूम को जिला अधिवक्ता संघ को सौंपा। उन्होंने अधिवक्ताओं से इसकी गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी.के. अजगल्ले ने कहा कि यह न्यायालय के अधोसंरचना विकास में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न्यायालय परिसर पहले से अधिक विकसित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो गया है।

उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले न्यायिक प्रशासन, तकनीकी स्टाफ, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और दूरसंचार विभाग का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडे तिवारी एवं न्यायिक अधिकारी परिवार न्यायाधीश कीर्ति लकड़ा, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल, व्यवहार न्यायाधीश अनंतदीप तिर्की एवं श्वेता ठाकुर साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमन सिंह, राजेन्द्र चंद्रवंशी सचिव जिला अधिवक्ता संघ, मुंगेली व अन्य गणमान्य अधिवक्ता गण एवं जिला न्यायालय प्रशासन की ओर से न्यायालय प्रबंधक लोकेश देवांगन, प्रशासनिक अधिकारी जगदीश प्रसाद रजक व अन्य न्यायिक कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share This Article