मोस्ट वॉन्टेड नक्सली का सरेंडर: आठ लाख के इनामी ने पत्नी-बच्ची संग किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेंड कहे जाने वाले नक्सल दंपती ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सल दंपती के ऊपर 20 लाख रुपए का इनाम था। बताया जा रहा है कि, माओवादी संगठन के आंतरिक मतभेद के चलते 20 लाख के इनामी नक्सल दंपती ने यह फैसला लिया है।

मोस्ट वांटेड नक्सली दंपति ने किया सरेंडर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोस्टवांटेड नक्सली DVCM दिनेश मोडियम व सीएनएम अध्यक्ष पत्नी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। दोनों नक्सली कई बड़े घटनाओं में शामिल रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले 28 फरवरी को सुकमा क्षेत्र में पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय एक नक्सली दंपति सहित 7 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया था। सरेंडर किये गए नक्सलियों पर शासन ने कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

काई हत्याओं के आरोपी 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

आठ लाख के इनामी ने पत्नी-बच्ची संग किया आत्मसमर्पण,

जानकारी के अनुसार, सात हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमें 2 पुरुष एवं 1 महिला नक्सली पर 8-8 लाख, 1 महिला एवं 3 पुरुष पर 2 लाख, कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सात जिले-बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष में अब तक सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 56 माओवादियों को मार गिराया है। वहीं 45 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक 119 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article