बच्चों की लड़ाई में बड़े आपस में उलझे, पड़ोसी ने गर्दन पर चला दी ब्लेड

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर.देवरीखुर्द में बच्चों का विवाद खूनी जंग में तब्दील हो गया। यहां रहने वाले कुछ बच्चों के बीच खेल खेल में झगड़ा होने लगा, जिसमें उनके अभिभावक भी कूद पड़े। देखते ही देखते बच्चों की लड़ाई में बड़े आपस में लड़ने लगे। देवरीखुर्द स्थित अटल आवास में इस जंग की परिणति बड़ी भयंकर रही, जब अटल आवास में ही रहने वाले आरोपी सूरज शर्मा ने यहीं रहने वाले 35 वर्षीय श्याम सुंदर कुशवाहा की गर्दन पर ब्लेड चला दी ।मारपीट में वह खुद भी चोटिल हुआ। दोनों लहूलुहान स्थिति में भी एक दूसरे से भिड़ते रहे । इसी बीच किसी ने 112 को इसकी सूचना दे दी ,तुरंत मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया और वही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ धारा 307 भारतीय दंड विधान के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Share This Article