अभिभावकों ने डांटा तो 12 साल के बच्चे ने रूठ कर नदी में लगा दी छलांग, नदी में तैरती मिली लाश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर. अरपा नदी में छठ घाट के पास बच्चे की तैरती हुई लाश मिली थी। लोगों ने अरपा नदी के बीचों-बीच तौरती लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौका ए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू की। पता चला कि युवक 12 वर्षीय हिमांशु यादव था जो तोरवा बस्ती में रहता था। उसके पिता सिकंदर यादव रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग में ओएस है। बताया जा रहा है कि 17 जनवरी की शाम को बच्चे को उसके अभिभावकों ने डांट दिया था जिससे वह नाराज था। इसी वजह से वह 18 जनवरी की सुबह बिना किसी को बताए तड़के 5:00 बजे चुपचाप घर से निकल गया और उसने संभवत खुदकुशी के इरादे से नदी में आकर छलांग लगा दी।

परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। परिजन उसे खोज ही रहे थे कि गुरुवार की सुबह क्षेत्रवासियों ने नदी के बीचो-बीच उसकी लाश देखी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही पंचनामा कार्यवाही के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

Share This Article