रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायगढ़: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ईंट लोड ट्रक ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बनई निवासी कार्तिकेश्वर अगरिया अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ बैंक से पैसा निकालने आए थे। घर का राशन लेकर दोनों स्कूटी से गांव लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे जब वे रेंगालबहरी और ग्राम बरकसपाली के बीच स्थित गायत्री मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे लाल रंग के ईंट लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि निद्रावती अगरिया के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद कार्तिकेश्वर अगरिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article