बर्थडे पार्टी में शराब के नशे में उल्टी करने पर विवाद, देवर पर भाभी ने कुल्हाड़ी से किया हमला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे की हालत में उल्टी करने पर भाभी और देवर के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में गंभीर हमला बन गई।

घटना का विवरण:
शुक्रवार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच पुष्पा बंजारे अपने घर में जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान उसका देवर राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पार्टी के बीच उल्टी कर दी। इसे लेकर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि राम खिलावन ने गुस्से में आकर भाभी का गला दबाने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए पुष्पा बंजारे ने पास में रखी कुल्हाड़ी से राम खिलावन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल राम खिलावन को सीएचसी अस्पताल, नवागढ़ में भर्ती कराया। मामले की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article