छत्‍तीसगढ़ का मौसम: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी; तीन दिन और बढ़ेगा रात का पारा, बालोद सबसे गर्म

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्‍तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अब दिन ही नहीं रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। आने वाल तीन दिनों में रात का पारा करीब 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी लगातार एक सप्‍ताह से जारी है।

आईएमडी रायपुर ने जानकारी दी कि शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्‍यादा गर्मी  का अहसास बालोद में रहा। यहां सबसे अधिक दिन का पारा 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा बलरामपुर में 10. डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सरगुजा संभाग का बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। हालांकि आने वाले दिनों में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

सामान्‍य से ज्‍यादा रहेगा राजधानी का पारा

छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का असर खत्म

राजधानी में दिन और रात का पारे में बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन शुक्रवार को 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा  20 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके चलते रायपुर में ठंड का अहसास गायब हो गया है। दिन के समय में ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है। दिन में गर्मी का अहसास हो गया है।

सरगुजा में भी तापमान में होने लगी बढ़ोतरी

दिन में गर्मी का करना पड़ेगा सामना

प्रदेश में अभी सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। हालांकि अब यहां भी राहत मिलने लगी है। बीते दिन शुक्रवार को 31 डिग्री  रिकॉर्ड किया गया था। यह औसत से 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कोरिया में रात का पारा 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 10 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग के करीब वाले पेंड्रा में रात का पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर जिले में रात का पारा 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article