छत्‍तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: मैनपाट में रात का पारा 1.2 डिग्री; घास पर जमी ओस, सरगुजा- बिलासपुर और दुर्ग में असर

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। अंबिकापुर के मैनपाट में न्‍यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया। जहां खाली मैदानों पर घास पर ओस की बूंदें जम गई। वहीं बलरामपुर में भी रात का पारा 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इलाके में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

  मैनपाट में जमी बर्फ

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तीन संभागों में शीतलहर  चल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि प्रदेश में उत्‍तर शुष्‍क (ड्राई) हवा छत्‍तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है, जिसका असर तीन संभागों में सबसे ज्‍यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 घंटे तक न्‍यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, इससे ठंडी से राहत मिलेगी।

उत्‍तरी इलाकों में गिरा रात का पारा

उत्‍तर से आ रही शुष्‍क ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्‍यादा छत्‍तीसगढ़  के उत्‍तरी इलाकों में हुआ है। जहां रात का पारा सामान्‍य से औसतन चार से पांच डिग्री व उससे ज्‍यादा नीचे चला गया है। इसी के चलते सरगुजा और बिलासपुर के कई हिस्‍सों में शीतलहर चल रही है। जहां रात का पारा 5 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर में रात का पारा 4.1 डिग्री रहा। वहीं कोरिया 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर संभाग में GPM जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। जहां रात का पारा 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दुर्ग में भी ठंडी का कहर जारी

प्रदेश के मैदानी इलाके की बात करें तो दुर्ग संभाग में भी ठंडी का कहर जारी है। जहां बीते दिन गुरुवार को रात का पारा 8.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। राजनांदगांव में रात का तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में सामान्‍य के नजदीक पारा

रायपुर में गुरुवार को रात का तापमान 12.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 1.1 डिग्री सामान्‍य से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं रात का पारा करीब 13 डिग्री रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

Share This Article