छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आंदोलन की राह पर ,सीएम में मिल रखी ये मांगे

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर अपनी 11 मागें रखी है। संघ ने सीएम से इन्हें पूरा करने का आग्रह किया है। उक्त पत्र संघ की प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू ने लिखा है। पत्र में कहा गया है कि संघ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांग को रखता है लेकिन अब तक मांगों पर विचार नहीं किया गया है।

छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ ने सीएम के समक्ष इन मांगों को रखा है :-

1. संस्कृत कर्मचारी घोषित किया जाएगा तब तक कलेक्टर दर दिया जाए

2. हड़ताल अवधि का मानदेय तत्काल दिया जाए

3. 1500 रूपये बड़ा मानदेय एरियास दिया जाए

4. सेवा समाप्ति के बाद 5 लाख कार्यकर्ताओं को और 3 लाख रूपये सहायिकाओं को दिया जाए

5. पर्यवेक्षक पद पर कार्यकर्ताओं को पदोन्नत किया जाए एवं पर्यवेक्षक पद पर तत्काल भर्ती की जाए

6. सभी को नया मोबाइल दिया जाए एवं जिन जिलों में मोबाइल नहीं है वहां दिया जाए

7. चिकित्सा भत्ता एवं सुरक्षा निधि दी जाए

8. ड्रेस कोड में साड़ी के बजाय ब्लेजर दिया जाए

9. कोरोना काल में जिन कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कार्य किए हैं उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाए

10. छत्तीसगढ़ महिला कोष का लाभ कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिया जाए

11. 5 वर्ष पूर्ण कर चुके पर्यवेक्षकों की बदली की जाए

Share This Article