पत्रकार हत्याकांड: न्याय की गुहार लगाते मुकेश के भाई और परिवार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दैनिक भास्कर से बोले- मुझे सिर्फ सुरक्षित दिल्ली पहुंचा दो, वहां कुछ खुलासा करूंगा

कलेक्टर के पैरों में गिरकर घुटने टेक न्याय की भीख मांगी।बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद उनके बड़े भाई और पत्रकार युकेश चंद्राकर DIG, कलेक्टर समेत अन्य अफसरों के पैरों पर गिर गए। बिलखते हुए उन्होंने कहा कि मेरे भाई को, मुझे सिर्फ न्याय चाहिए। वहीं, दैनिक भास्कर के कैमरे के सामने उन्होंने म.जब पोस्टमॉर्टम के बाद मुकेश का पार्थिव शव उनके घर लाया गया, तो अफसर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान युकेश बिलखने लगे। बिलखते-बिलखते वे अफसरों के पैरों पर गिर गए।

कलेक्टर के सामने घुटने टेक उन्होंने न्याय की भीख मांगी।DIG कमलोचन कश्यप के सामने हाथ जोड़कर विनती करता भाई।न्याय नहीं मिला, तो मुझे भी कुल्हाड़ी से काट देंयुकेश के कहा कि, मेरे भाई मुकेश ने जिले की जनता के लिए बहुत से काम किए हैं। मेरे भाई को बेरहमी से मारा गया है। मैंने उसे कैमरा चलना सिखाया, मैंने रिपोर्टिंग करनी सिखाई, उसने जिले के लिए, जिले की जनता के लिए बहुत कुछ किया है।

हमें अब आश्वासन नहीं न्याय चाहिए। इस मामले में कोई समझौता नहीं हो सकता। न्याय नहीं मिला तो कुल्हाड़ी लाएं और मुझे भी काट डालें।युकेश ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।मुझे दिल्ली भेजें- युकेशवहीं, युकेश चंद्राकर ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, मेरे भाई के कुछ सपने थे। कहने के लिए मेरे पास बहुत सी बातें हैं। बस मैं भीख मांग रहा हूं कि, मुझे किसी तरह से सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंचा दिया जाए। वहां सारी मीडिया के सामने मैं बहुत महत्वपूर्ण बातें कहूंगा। वहां मैं कुछ एविडेंस रखूंगा।

Share This Article