अबूझमाड़ मुठभेड़ में बड़ी सफलता: चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अबूझमाड़ में मुठभेड़: चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में शनिवार शाम से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी, जो अब समाप्त हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, और उनके पास से अत्याधुनिक हथियार जैसे कि एके-47 और सेल्फ-लोडिंग रायफल (एसएलआर) बरामद किए गए हैं।

सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हथियारों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारे गए नक्सली उच्च रैंक के थे। इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा जिला के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के अनुसार, दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बस्तर जिलों से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और डीआरजी को अभियान पर भेजा गया था। जवानों ने नक्सलियों से मुकाबला करते हुए नदी-नालों को पार किया और कई किलोमीटर तक पैदल यात्रा की।

नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू की, जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुकी और फिर से शुरू हुई।

विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद दी जाएगी।

Share This Article