गरियाबंद में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक माओवादी ढेर हो गया। यह मुठभेड़ कंडेशर गांव में बस्तर बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और अन्य नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की भी संभावना है।

2025 की पहली बड़ी मुठभेड़

यह मुठभेड़ साल 2025 की पहली बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों को वर्ष 2024 में भी नक्सल मोर्चे पर कई अहम सफलताएँ मिली थीं। सुरक्षा बल लगातार बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 में अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा था कि 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य है।

बस्तर में 2024 में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

बीते साल 2024 में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की थी।

  • बीजापुर: सुरक्षा बलों ने 406 नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें 50 से अधिक नक्सली मारे गए। कई गिरफ्तार हुए और कई ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर में 13 नए सुरक्षा कैंप भी खोले गए।
  • सुकमा: यहां 2024 में 326 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, 26 हार्डकोर नक्सली मारे गए, और 292 नक्सली गिरफ्तार हुए। जिले में 11 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए।

सुरक्षाबलों की यह लगातार कार्रवाई छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

Share This Article