राजधानी रायपुर में युवक को जिंदा जलाया, पहले उसके साथ की गई थी मारपीट सिर भी पत्थर से कुचला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिकअप चलाता था मृतक

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना अंतर्गत गोकुल नगर सोसाइटी के पास बीती रात एक युवक को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर डीडीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है। युवक के शव के पास कुछ पैसे भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की जेब से मिले पर्स में उसका वोटर आईडी मिला है। इसके तहत उसकी शिनाख्त वकील केवर के रूप में की गई है। पहचान पता चलने के बाद पुलिस ने जांच में पता लगाया कि वह रायपुर में रहकर पिक-अप चलाने का काम करता था। यह भी जानकारी मिली है कि उसने शराब पी रखी थी और उसकी हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी।पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त मिटाने के लिए उसके सिर को पत्थर से कुचला गया था। साथ ही बाद में उसे जिंदा जला दिया गया था। अभी तक पुलिस यह पता नहीं कर पाई है कि उसकी हत्या इतनी बेरहमी से क्यों की गई है। उसकी पहचान छिपाने के पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी। उसके पास से पैसे मिलने के बाद पुलिस यह मानकर चल रही है कि पैसों के लिए तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया गया है।यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। इस हत्याकांड की खबर मिलने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस ने स्थानीय रूप से अपने मुखबिरों केे नेटवर्क को भी एक्टिव कर दिया है।

Share This Article