इमारती लकड़ी की कटाई करने वाले तस्कर के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई, 21 नग सागौन की बल्ली बरामद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोटा। वन विभाग ने इमारती लकड़ियों की कटाई एवं तस्करी करने वाले तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कर्रा के इंदिरा अरामराई के ग्रामीण ने सागौन पेड़ों की अवैध कटाई की थी। वन विभाग रतनपुर की कार्यवाही में 21 नग सागौन की बल्ली बरामद किया गया है।वन परिक्षेत्र रतनपुर रेंजर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ग्रामीण ग्राम पंचायत कर्रा के इंदिरा अरामराई के पास से बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर अपने घर के पास रखा हुआ है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एक टीम बनाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया, जहां पर वन विभाग की छापामार कार्रवाई में 21 नग सागौन की बल्ली बरामद किया गया। इसके बाद उसे ढुलवाई करवा कर रतनपुर डीपो में लाया गया है ।

Share This Article