CG :BJP विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला, कार्यक्रम में पेट्रोल से भरी बोतल विधायक पर फेंकी, एक युवक घायल…..मचा हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेमेतरा 24 दिसंबर 2024। बेमेतरा से बीजेपी विधायक दीपेश साहू पर गुरूघासीदास जयंती के कार्यक्रम में जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि मंच पर समाज के लोगों के साथ बैठे विधायक पर अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भर कर फेंक दिया। इस घटना मे गनीमत रही कि यह बोतल दीपेश साहू को न लगकर मंच के पास ही काम कर रहें साउंड सिस्टम ऑपरेटर को लगी। जिससे उस युवक के सिर पर चोट आई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बेमेतरा जिला के ग्राम चारभांठा का है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात विधायक दीपेश साहू अपने समर्थकों के साथ चारभांठा गांव गए थे। यहां विधायक गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रात 10 से 11 बजे के बीच मंच पर अतिथियों का स्वागत चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू पर फेंका।

लेकिन निशाना चूक गया और बोतल पास ही खड़े साउंड सिस्टम के आपरेटर के सर पर जा लगी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। समाज के लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है। तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आयोजन समिति में शामिल खेलुलाल टंडन ने बताया कि इस तरह की घटना गांव में पहली बार हुई है। जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करेगी।

      मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article